बिजनौर, जनवरी 5 -- स्योहारा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की हत्या की सुपारी देकर उसकी हत्या करा डाली। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के चंद घंटे बाद ही दोनों सुपारी किलरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या की साजिश राहुल के छोटे भाई दुष्यंत ने रची थी। राहुल अक्सर दुष्यंत को जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी रंजिश में उसने अपने दो दोस्तों विनीत और अमजद को चार लाख की सुपारी देकर राहुल की हत्या करवा दी। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव हल्दुआ माफी निवासी राहुल (28 वर्ष) पुत्र सतपाल गन्ना सेंटर पर गन्ना डालकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेंटर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.