छोटे भाई को थप्पड़ मारने पर बवाल, दिल्ली में 15 साल के नाबालिग की बेरहमी से हत्या
नई दिल्ली, मई 10 -- दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 15 साल के नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छानबीन के बाद हत्या के आरोप में एक 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, नौ मई की देर शाम न्यू उस्मानपुर पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से मामले की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जिसे चाकू घोंपा गया है। सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि 15 वर्षीय पीड़ित किशोर को उसके परिजन ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.