मेरठ, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ में भूमि विवाद में बड़े बेटे ने अपने पिता पर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पिता को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपड़ोस के लोग मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है। राजेन्द्र निवासी गांव बढ़ला कैथवाड़ खेती करता हैं। उसके दो बेटे हैं, जिनमें अरुण बड़ा और छोटा बेटा गुलशन है। राजेंद्र के करीब 15 बीघा जमीन है। बताया जाता है कि अरुण नशा करने का आदी है। जिसकी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई। ऐसे में पिता ने सारी भूमि गुलशन के नाम कर दी। इस बात का पता जब अरुण को चला ...