शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। छोटे भाई के जन्मदिन की खरीदारी करने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। सदर कोतवाल ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय शेखर मिश्रा पुत्र स्व. प्रमोद मिश्रा पुवायां में प्राइवेट शिक्षक थे। गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे वह अपने छोटे भाई शिवम के जन्मदिन के लिए खरीदारी करने घर से निकले थे। उनके साथ घर में किराए पर रहने वाली एक महिला भी बाइक पर मौजूद थी। बताया गया कि शेखर रामनगर से इमली रोड होते हुए सदर बाजार की ओर जा रहे थे।
हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.