गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत लोटो गांव में प्रवास कर रहे मुसहर परिवार के सात वर्षीय बच्चे की जान उसके छोटे भाई की सुझबूझ से बच गई। बिरहा नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूबने लगा लेकिन छोटे भाई ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे समय रहते बचा लिया। बताया जाता है कि गढ़वा शहर से सटे कल्याणपुर स्थित समाहरणालय के पास रहने वाले मुसहर परिवार इन दिनों लोटो गांव में अस्थाई रूप से रह रहे हैं। वहीं जीतेंद्र मुसहर का सात वर्षीय पुत्र श्याम मंगलवार को अपने चार वर्षीय छोटे भाई जय प्रकाश के साथ बिरहा नदी में स्नान करने चला गया। उसी दौरान नहाते समय श्याम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख छोटे भाई जय प्रकाश ने तुरंत घर जाकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.