छोटे भाई की पत्नी पर हमले का आरोप
नोएडा, जून 26 -- रबूपुरा। रौनीजा गांव में पारवारिक विवाद में दो लोगों ने मिलकर अपने छोटे भाई की पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा नगर कोतवाली के गांव फिरोजपुर निवासी उत्तम शर्मा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि रौनीजा गांव में उसकी बहन रहती है। बहन का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी के चलते बहन के रिश्ते के जेठ संजय शर्मा और बबलू शर्मा ने उसके साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.