कौशाम्बी, मार्च 14 -- ठंड का मौसम अलविदा ले रहा है और गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में सुबह, दोपहर, शाम और रात के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। जरा सी लापरवाही से बच्चे, बुजुर्ग और वयस्क सर्दी-जुकाम, बुखार और हरारत जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। होली के बाद से तेजी से बदला मौसम अब लोगों को वायरल बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों में जकड़ रहा है। अस्पतालों में इन रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने बताया कि प्रतिदिन करीब 150 से 175 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस समय रात में हल्की ठंडक, सुबह-शाम सामान्य मौसम और दोपहर में तेज गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.