समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- समस्तीपुर। केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, समस्तीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय गीत के साथ नृत्य, छोटे बच्चों के द्वारा झूमता लहराता सामूहिक गीत सभी के मन को मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को विद्यालय के इतिहास एवं गौरव के बारे में बताया। कार्यक्रम में कहा गया कि केन्द्रीय विद्यालय की विदेशों में संचालित शाखाओं में परचम लहरा रहा है। भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा। तक्षशिला व नालन्दा का इतिहास लौटकर आयेगा। आज के कार्यक्रम का संयोजन चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने किया। गीत, संगीत का सफल आयोजन संगीत शिक्षिका सोनी कुमारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...