नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: छोटे बच्चों की पहुंच से जानलेवा केमिकल दूर रखें। दरअसल, लखनऊ में दुखद खबर सामने आई है। यहां मड़ियांव में सोमवार को एक मासूम ने धोखे में घर में रखा हुआ फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा। राजधानी लखनऊ के बंसत नगर निवासी विपिन बाजपेई प्राइवेट नौकरी करते है। परिवार में पत्नी मामता, एक बेटा भास्कर (6) और एक बेटी है। मृतक लड़के के पिता ने बताया कि भास्कर की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। जिससे उसका इलाज चल रहा था। और वह पढ़ाई भी नहीं करता था। सोमवार...