छोटे बच्चे भी पहुंचे आर्थिक सहायता करने के लिए
हरदोई, मार्च 27 -- पिहानी। अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्व में घायल हुए ईरान के लोगों की मदद को कस्बे में शिया समुदाय के लोग आगे आए हैं। शुक्रवार को शिया जामा मस्जिद में लगे राहत शिविर में नगदी से लेकर आभूषण और बर्तन तक लेकर लोग पहुंचे। चल रहे युद्ध मे ईरान में घायल हुए बच्चों, बुजुर्गों की मदद के लिए शुक्रवार को शिया जामा मस्जिद के बाहर राहत शिविर लगाया गया। राहत शिविर में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग अपना अंशदान लेकर पहुंचे। किसी के पास नगदी थी तो कोई सोने चांदी के आभूषण लेकर राहत शिविर में ईरान में घायलो की मदद को आगे आया। कुछ लोगों ने पीतल,तांबा आदि के बर्तन भी मदद के रूप में राहत शिविर में जमा कर दिए। दो बच्चियां उम्मुल व बुतूल भी चांदी की पायल और चांदी के कड़े लेकर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे तक तकरीबन दो लाख की नगदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.