कानपुर, अगस्त 12 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हनुमंत विहार में गैर इरादतन हत्या के मामले में छह साल से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। शातिर लंबी दाढ़ी-मूंछ और बाल रखने के साथ नाम बदल पुलिस को गच्चा दे रहा था। दरअसल शराब पार्टी के दौरान छोटे पैग बनाने के विवाद में आरोपी ने भाई और अन्य लोगों संग मिल दोस्त को छत से फेंक दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हनुमंत विहार के रहने वाला रामजी दीक्षित का बड़ा भाई सौरभ दीक्षित नवंबर साल 2020 में पड़ोस में किराए पर रहने वाले दोस्तों के घर गया था, जहां शराब पार्टी के दौरान पैग को लेकर वाद-विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार इलू, उसके भाई अजय, राज और एक अन्य ने सौरभ से मारपीट कर दूसरी मंजिल से फेंक दिया था, हैलट में उपचार के दौर...