छोटे ने 88 हजार रुपये में दी थी बड़े भाई की हत्या की सुपारी
लखनऊ, सितम्बर 2 -- महिंगवा में प्लाटिंग साइट के चौकीदार की हत्या में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर उसके 17 वर्षीय छोटे भाई को भी पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि चौकीदार की यातनाओं और मनमानी से त्रस्त होकर 88 हजार रुपये में सुपारी देकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कराई थी। चौकीदार माता पिता को पीटता था। ननिहाल से मिला एक बीघा खेत भी उसने बेच कर सारे रुपये मौज-मस्ती में उड़ा दिए। छह महीने से माता-पिता पर पैतृक संपत्ति बेचने का दबाव बना रहा था। इस लिए उसकी हत्या करा दी। पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित आनंद ने 48 घंटे के अंदर जघन्य हत्या का राजफाश करने वाली एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार उसका साथी रचित रावत निवासी महिंगवा पहाड़पुर और सैरपुर के फर्रुखाबाद का रहने वाला दीपक रावत है। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.