हमीरपुर, फरवरी 11 -- राठ। अंबेडकर चौराहे को सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। फिलहाल अधिकारियों ने छोटे दुकानदारों को एक दिन का समय और दे दिया है। कस्बे के अंबेडकर चौराहे को सुंदर बनाने की योजना के अंतर्गत पूरे चौराहे पर लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने पूरे चौराहे पर दुकानों और मकान की तोड़फोड़ करा दी है। लोगों के छतों की दीवारें तोड़ी गई और दुकानों के अंदर से तोड़ा गया। अंबेडकर चौराहे के सुंदरीकरण में बुधवार को अतिक्रमण की जद में आने वाली जलालपुर रोड स्थित कई दुकानों को जेसीबी मशीन द्वारा धराशाई किया गया। कुछ छोटे दुकानदारों ने हाथ जोड़कर विनती की तब अधिकारियों ने एक दिन का समय दे दिया। एक्सईएन द्रगपाल सिंह ने बताया कि अंबेडकर चौराहे का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाना है। गोल चक्कर में 50 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.