संतकबीरनगर, नवम्बर 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने जीएसटी व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होने के बाद नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। विभाग द्वारा लगभग सभी नोटिस, कर संबंधी सूचनाएं और कार्रवाई की जानकारी मोबाइल संदेशों एवं ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही है, लेकिन तकनीकी रूप से सक्षम न होने के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी इन सूचनाओं को समय पर न तो पढ़ पाते हैं और न ही समझ पाते हैं। परिणामस्वरूप, व्यापारी अनजाने में ही विभागीय बकाया, ब्याज और पेनल्टी के बोझ तले दबते जा रहे हैं। डिजिटल नोटिस न समझ पाने से बढ़ा विभागीय कर्ज़ कई छोटे व्यापारियों का कहना है कि उन्हें न तो ई-मेल उपयोग करने में पर्याप्त दक्षता है और न ही जीएसटी पोर्टल के बार-बार बदलते प्रावधानों को समझने का समय। ऐसे में रिटर्न संबंधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.