फिरोजाबाद, अप्रैल 15 -- फिरोजाबाद के एक गांव में रहने वाला युवक छोटे-छोटे फायदे के लालच में लाखों गवां बैठा। युवक को ट्रेडिंग के नाम पर बड़े कारोबार का लालच देते हुए एक कथित महिला ने शुरूआत में कुछ धनराशि का मुनाफा कराया, लेकिन बाद में बड़ी रकम ट्रॉंसफर करा ली। अब लाखों गंवाने के बाद में युवक उन्हें पाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस संबंध में साइबर थाना मुकदमा दर्ज कराया है। ओम सिंह निवासी फरीदा गोकुल का कहना है कि उसके वाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। उसी नंबर पर वाट्सएप मैसेज के जरिए बातचीत होने लगी। बात करने वाली महिला ने अपना नाम कोयल बताते हुए व्यापार करने की सलाह की। यह भी पढ़ें- महिला ने निवेश के नाम पर ठग लिये 97 लाख महिला की बातों में आकर वह ट्रेडिंग के लिए राजी हो गया। इसके बाद ट्रेडिंग के नाम पर दस हजार रुपये एक यूपीआईडी पर डलवाए त...