छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनें पहुंचीं घंटों लेट
बरेली, अगस्त 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते सोमवार को भी कई ट्रेनें विलंब से आईं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेल यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रात तक 117 लोगों ने टिकट कैंसिल कराए। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इन दिनों ट्रैक मेंटिनेंस के कार्य किये जा रहे हैं। छोटे-छोटे ब्लॉक ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित हुआ। (15910) अवध-असम एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से आई। 15044 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 20504 विवेक एक्सप्रेस, 12258 गरीबरथ एक्सप्रेस, 15228 मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और 14236 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस के भी विलंब से पहुंची। ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.