आगरा, अगस्त 6 -- यूपी के आगरा में कैफे के नाम पर ऐसा धंधा चलता मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां पर सदर स्थित नंद प्लाजा में घंटों के हिसाब से युवक-युवतियों को अंधेरे केबिन दिए जाते थे। न कोई आईडी का झंझट था न अपनी पहचान बताने की जरूरत थी। दुनिया की नजर में वे कॉफी पीने आए थे। एलआईयू यहां पर छोटे-छोटे अंधेरे केबिन में गलत काम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। यहां तीन कैफे और मिनी सिनेमा में दबिश देकर 11 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही युवतियां फूट-फूटकर रोने लगीं। मौके से तीन संचालक भी पकड़े गए। अन्य भीड़ में इधर-उधर हो गए। बताया जाता है कि एसीपी एलआईयू ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त को गोपनीय रिपोर्ट दी। बताया कि नंद प्लाजा में नियमों को ताक पर रखकर कैफे में युवक-युवतियों को अंधेरे ...