लखनऊ, सितम्बर 13 -- घुटने या कंधे में गंभीर चोट के इलाज के लिए अब बड़े चीरे की जरूरत कम हो गई है। छोटे-छोटे छिद्र से कैमरा और बारीक उपकरण डालकर जोड़ के अंदर का बड़ा ऑपरेशन किया जा रहा है। इस दूरबीन विधि यानी आर्थ्रोस्कोपी में कम चीर-फाड़ होने से दर्द और रक्तस्राव कम होता है। मरीज जल्द चलने-फिरने लगता है और सामान्य कामकाज में भी जल्दी लौट सकता है। यह जानकारी केजीएमयू हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने दी। रविवार को 9वीं केजीएमयू आर्थोस्कोपी कॉन्क्लेव व कैडवरिक वर्कशॉप हुई। केजीएमयू में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर के आर्थोपेडिक विशेषज्ञ और युवा डॉक्टर शामिल हुए। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आर्थ्रोस्कोपी में जोड़ के पास छोटे छिद्र किए जाते हैं। इनमें कैमरा डालकर अंदर की चोट को देखा जाता है। विशेष ...