पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। छोटे खाद्य व्यापारियों के सैम्पलिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से व्यापारियों ने बात की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल के निर्देश पर नगर अध्यक्ष अलाउददीन अंसारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को दिए ज्ञापन में कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में छोटे रिटेल व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का सैम्पल भरा जाता है। शिकायत की दशा में व्यापारी की सैम्पलिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री,पदाधिकारी की मौजूदगी में होनी चाहिए, जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे। यह भी पढ़ें- शौचालय बनवाने को लेकर व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट...