नई दिल्ली, मई 20 -- कुकर छोटा है तो उसमे से दाल या पानी बाहर निकलने की समस्या सबसे ज्यादा झेलनी पड़ती है। वैसे किसी भी कुकर में ये समस्या जाती है फिर चाहे वो छोटा हो या फिर बड़ा। लेकिन एक-डेढ़ लीटर या उससे छोटा कुकर होता है तो उसमे सीटी आने के पहले ही दाल, छोले, राजमा का पानी बाहर गिरने लगता है। जिसकी वजह से पूरा किचन का स्लैब और कुकर दोनों गंदा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई सारे हैक बताए जातेहैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक कुकर बेचने वाले दुकानदार ने सिंपल सा तरीका बताया है। जिसकी मदद से कुकर से दाल या पानी बहने की समस्या ठीक हो जाएगी।कुकर से दाल या पानी बहता है तो ये ट्रिक काम करेगी अगर आपके किचन में रखा कुकर भी सीटी से पहले ही पानी फेंकना शुरू कर देता है और पूरा कुकर, स्लैब सब गंदा हो जाता है तो ये ट्रिक आपकी मदद कर सक...