छोटे की तहरीर पर बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, मई 10 -- बड़े भाई की गाली-गलौज व धमकी से परेशान छोटा भाई सहायक आयुक्त मेजा के पास पहुंच तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीपी मेजा ने कोतवाल मेजा को बडे भाई श्यामधर मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस बड़े भाई के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मदरामुकुन्दपुर गांव निवासी ज्ञानधर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका बड़ा भाई श्यामधर मकान में हिस्सा देनें को तैयार नहीं है। सात मई की रात को बड़ा भाई उसके हिस्से के कमरे में ताला लगा दिया। बोला कि यदि ताला खोला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.