समस्तीपुर, मार्च 15 -- पूसा, निज संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि में किसान मेला के दूसरे दिन शनिवार को कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने मेले के स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान मशरूम, श्री अन्न एवं बीज निदेशालय के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों व आवासों में रहने वाले लोगों के लिए विश्वविद्यालय फूल, मसाला और विभिन्न सब्जी के बीज कीट का पैकेट उपलब्ध करवा रहा है। जिसका लाभ वे सालो भर किचेन गार्डन से हरी सब्जियां और मसाले प्राप्त कर सकेंगे। कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल पर बत्तीसा केला के नौ फीट के घौंद की भी तारीफ की। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ रत्नेश झा ने बताया कि किसान मेला में विभिन्न विषयों पर लगातार किसानों की गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हो रही है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.