शाहजहांपुर, मार्च 14 -- कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कई दिनों से लगी रोक और सर्वर डाउन रहने के कारण जिले में गैस को लेकर परेशानी बढ़ गई है। सिलेंडर न मिलने से खानपान का छोटा कारोबार करने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई चाट, छोले-भटूरे और नाश्ते के ठेले बंद हो गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से ठेले और खोमचे लगाने वाले लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। जिनके पास पहले से रखा गैस स्टॉक खत्म हो गया, उन्हें मजबूरी में अपना काम बंद करना पड़ा। कुछ लोग सिलेंडर दोगुनी कीमत पर खरीदने को भी तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बहादुरगंज मोहल्ले में स्कन्ध स्वीट हाउस के संचालक राजेश गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर न मिलने से तीन दिन से छोले-भटूरे का स्टाल बंद करना पड़ा है। फिलहाल दु...