छोटे कारोबारियों की समृद्धि के बिना देश खुशहाल नहीं बन सकता, आगरा में बोले अखिलेश यादव
आगरा, जून 14 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि जब तक कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक देश खुशहाली के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता। यादव ने यहां 'विजन इंडिया (पीडीए)' संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आगरा इसलिए आया हूं कि छोटे कारोबारी क्यों बर्बाद हो रहे हैं, इस बारे में आप लोगों के सुझाव ले सकूं।' उन्होंने कहा, 'अगर हम भारत को नए स्वरूप में देखना चाहते हैं, तो 'विजन इंडिया' की शुरुआत इसी विषय से करेंगे कि छोटे कारोबार क्यों बर्बाद हो रहे हैं।' सपा प्रमुख ने कहा, 'जब तक हमारा कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक हम खुशहाली का रास्ता नहीं अपना सकते। इसलिए हमें व्यापक सोच के साथ छोटे कारोबार और छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर बात करनी होगी।' उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.