नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली अमित झा छोटे अपराध कर वर्षों तक भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को अब प्रशासन द्वारा डिपोर्ट करने की तैयारी है। इसके लिए गृह मंत्रालय एवं एनसीबी की तरफ से जांच एजेंसियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि वह इस तरह के छोटे अपराध (नारकोटिक्स) में अदालत के समक्ष याचिका दायर कर मुकद्दमा वापस ले लें और आरोपी विदेशी नागरिक को उसके देश डिपोर्ट कर दें। इतना ही नहीं अगर किसी छोटे अपराध में जुर्माना बनता है तो वह जमा करवाएं और उसे डिपोर्ट करें। अगर वह जुर्माने की राशि नहीं भरता तो उसे ब्लैकलिस्ट करने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में विदेशी नागरिक नशे के लेन-देन में कारोबार करते हैं। इसमें से बड़ी संख्या ऐसे विदेशी नागरिकों की होती है जो मादक पदार्थ की तस्करी के मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.