छोटू सिंह को वापस लो.., जदयू दफ्तर में निशांत कुमार के सामने खूब लगे नारे
पटना, जुलाई 15 -- जनता दल (यूनाइटेड) से छोटू सिंह को निकाले जाने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं अब तक सामने आई हैं। अब पटना के जदयू ऑफिस में नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार के सामने छोटू सिंह के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि निशांत कुमार जदयू ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी वहां मौजूद थे। जदयू कार्यालय में कई कार्यकर्ता भी खड़ नजर आ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग अचानक छोटू सिंह के समर्थन में नारे लगाने लगे। यह उत्साही समर्थक लगातार 'छोटू सिंह को वापस लो' के नारे लगा रहे थे। यह समर्थक नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। हालांकि, निशांत कुमार ने नारे लगा रहे छोटू सिंह के समर्थकों या मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की और वो सीधे पार्टी दफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.