सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश के कारण कामर्शियल और पांच लीटर वाले छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ा है। पांच लीटर वाले छोटे सिलेंडर का दाम बढ़ने से ठेला, रेहड़ी और छोटे दुकानदारों की आमदनी घट गई है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा और रेंस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। जंग की तपिश के कारण पांच लीटर वाले छोटे सिलेंडर का दाम 261 रुपये बढ़ जाने से ठेला, रेहड़ी और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। लागत बढ़ने से जहां ग्राहकों पर बोझ बढ़ा है वहीं कारोबारियों की आमदनी भी कम हो गई है। इससे कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेला, रेहड़ी कारोबार राजेन्द्र, छोटेलाल, सुरेन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार आदि ने बताया कि छोटे सिलेंडर का दाम 261 रुपये बढ़ने से सामानों की लागत बढ़ गई है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.