छोटू छलिया के फेरे में फंस जाएंगी राबड़ी देवी? हीरा जड़े सोने के कंगन पर जेडीयू से सवालों की बौछार
पटना, जून 13 -- Rabri Devi Kangan Politics: लालू यादव के जन्मदिन पर रबड़ी देवी ने भोजपुरी गायक को अपने हाथों से कंगन निकालकर नजराने में दे दिया। गायक छोटू छलिया ने इसे हीरा जरित सोने का कंगन बता दिया। इस मामले में सियासी पेंच फंस गया है। जदयू ने कंगन पर सवालों की झड़ी लगा दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने ईडी से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करते हुए पूछा है कि इतना महंगा कंगन राबड़ी देवी कहां से लाईं? विवाद बढ़ता देख राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कंगन को आर्टिफिसियल करार दे दिया है। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता ने पूछा है कि राबड़ी देवी ने जो हीरे का कंगन गायक को दिया है वह कहां से आया। अगर खरीदा है बिल दिखाएं। अगर किसी ने उन्हें दिया है तो उसका नाम उजागर करें। नहीं तो ईडी इस मामले की जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.