लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। अग्नि सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को शहर में उत्साह और जागरूकता का माहौल दिखा। जिला अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में मध्य विद्यालय किऊल बस्ती के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसके माध्यम से आम जनमानस को आग से बचाव के प्रति सचेत किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई जिसे अग्निशामलय पदाधिकारी विनीता लता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिए स्कूली बच्चों ने जोश के साथ छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी तबाही और अग्नि सुरक्षा अपनाएं, जीवन को खुशहाल बनाएं जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यह भी पढ़ें- छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी तबाही, बच्चों को आग से बचाव की दी जानकारी यह रैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.