नई दिल्ली, जून 14 -- बर्फ की सिंकाई अक्सर चोट-चपेट में की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक छोटा सा बर्फ का टुकड़ा आपके स्ट्रेस और टेंशन को भी दूर भगा सकता है। सोशल मीडिया पर ये हैक काफी वायरल हो रहा। जिसमे बताया जा रहा कि गर्दन के पीछे वाले हिस्से पर अगर बर्फ को रखा जाए तो ये आपके तनाव को कम करने में मदद करती है। वैसे ये हैक आपने आजमाया या नहीं लेकिन गर्दन के पीछे अगर बर्फ के छोटे से टुकड़े को रखा जाए तो इससे कई सारे फायदे हो सकते हैं। दरअसल, इन सारी समस्याओं में आराम का कारण वेगस नर्व है। जो गर्दन के पिछले हिस्से से होकर दिमाग तक और पूरे बॉडी तक जाती है। यहां पर ठंडक या बर्फ लगाने से वो एक्टिव होती है और कई तरह की समस्याओं में आराम दिलाती है। जानें बर्फ के टुकड़े को गर्दन के पीछे रखने से क्या होगा?तनाव कम करेगा गर्दन के पीछे वाले हिस्...