छोटी सी चूक से बागपत वालों ने सात माह में गंवाए आठ करोड़
बागपत, अगस्त 8 -- बागपत। एक क्लिक, एक ओटीपी या लालच में डाउनलोड की गई फर्जी एपीके फाइल लोगों पर भारी पड़ रही है। साइबर अपराधियों ने इन तरीकों से बागपत के लोगों के खातों से करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। हालांकि समय पर शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये म्यूल खातों में फ्रीज करा दिए हैं। इन्हें पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया जारी है। साइबर अपराधी गेमिंग एप, फर्जी एपीके फाइल, मोबाइल हैकिंग, ओटीपी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश और पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से 7 अगस्त 2026 तक बागपत में 130 से अधिक लोग साइबर ठगी का शिकार हुए। ठगों ने उनके खातों से करीब आठ करोड़ रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये फ्रीज कराए। जांच के दौरान 20 से अधिक साइबर अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.