छोटी रोशनी की रस्म से जगमगाया दरगाह साबिर पाक
रुडकी, अगस्त 25 -- कलियर, संवाददाता। हजरत साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैहि के 758वें सालाना उर्स के अवसर पर दरगाह साबिर पाक में हजरत गौस पाक रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी की रस्म अदा की गई। रस्म के दौरान पूरा कलियर नगर रोशनी से जगमगा उठा। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। फूलपोशी और चादर पेश करने के लिए जायरीनों की लंबी कतारें लगी रही। रविवार से ही देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद कलियर पहुंचने शुरू हो गए थे। मंगलवार को जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर अपनी मुरादों के लिए दुआ मांगी।दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी कुद्दुसी ने परंपरागत तरीके से छोटी रोशनी की रस्म अदा कराई। रस्म के दौरान दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ रही। इस मौके पर साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज साबरी, यासिर ऐजाज साबरी, शाह खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.