खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर निकायों में 15 लाख रुपये से कम लागत वाली योजनाओं को भी अनिवार्य रूप से ई-टेंडर प्रक्रिया से कराने के निर्णय पर खगड़िया नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने इसे जमीनी स्तर पर व्यावहारिक कठिनाइयों से जुड़ा मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्ता का समर्थन करते हुए भी यह आवश्यक है कि नीति निर्धारण में नगर निकायों की वास्तविक कार्यप्रणाली और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखा जाए। नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद स्तर पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटी-छोटी समस्याएं सामने आती हैं, जिनका समाधान त्वरित निर्णय और सीमित राशि से संभव होता है। छोटी-छोटी गली सड़क निर्माण, नाला ढक्कन लगाना, जलनिकासी की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत तथा अन्य अतिआवश्यक कार्यों के लिए यदि लंबी ई-टेंडर प्रक्रिया अपनानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.