गोरखपुर, अगस्त 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र से 31 जुलाई को गायब हुई युवती के बिहार के कटिहार में आत्महत्या करने की जानकारी उस समय मिली, जब उसकी छोटी बहन के अपहरण के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। बड़ी बेटी के गायब होने के कुछ दिन बाद छह अगस्त को उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन भी घर से लापता हो गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आठ अगस्त को छोटी बेटी को गाजियाबाद से बरामद कर लिया था। उसके बयान पर कार्रवाई चल ही रही थी कि बड़ी बेटी की बिहार में मौत की जानकारी मिली। पीड़ित महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ कुछ समय से लुधियाना में रहकर काम कर रही थीं। परिवार के मुताबिक बड़ी बेटी इससे पहले लुधियाना से भी एक बार गायब हुई थी। वहां वह एक युवक के संपर्क में थी और परिजनों को आशंका थी कि वह उस...