कौशाम्बी, मार्च 28 -- पिपरी के धूरी गांव के ईट-भट्ठा में काम करने वाले मजदूर की छोटी बेटी की बुखार से शुक्रवार को मौत हो गई थी। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर लोग लौटे ही थे कि बड़ी बेटी की हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। चरवा के रामपुर निवासी ननका ईट-भट्ठा में मजदूरी करता है। वह इन दिनों पिपरी के धूरी गांव में स्थित एक ईट-भट्ठा में पथाई का काम कर रहा है। भट्ठा में ननका परिवार समेत रहकर काम करता है। शुक्रवार को ननका की चार वर्षीय बेअी संजली की अचानक हालत खराब हो गई। उसे क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बुखार आ रहा था। इलाज के दौरान संजली की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर भट्ठा वापस आ गए। शनिवार को संजली का अंतिम संस्कार हुआ। दोपहर को अचानक ननका ...