छोटी बहन से गुपचुप बात करता था दोस्त, युवक को नागवार गुजरा रिश्ता; उठाया खौफनाक कदम
गाजियाबाद, नवम्बर 12 -- गाजियाबाद में पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी छोटी बहन के साथ अपने दोस्त का बातचीत करना पसंद नहीं था। और जब से आरोपी को उन दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने का पता चला था,तब से ही वह अपने दोस्त को सबक सिखाने के बारे में सोच रहा था। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय विक्की सिंह के रूप में हुई। जिसे आरोपी ने 7 नवंबर की रात को शराब पीने के बहाने अपने इलाके के पास एक सुनसान जगह पर बुलाया और फिर अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि ये तीनों व्यक्ति विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले हैं और आपस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.