खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत छोटी बलहा के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बना ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा है। गत गुरुवार को दोपहर में रोड ब्रेकर के कारण मोटर साइकिल पर सवार एक महिला गिर कर घायल हो गई। राहगीरों ने बताया कि दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी रोड ब्रेकर से दुर्घटना होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एसएच-95 की चौड़ीकरण के बाद बलहा अमनी जाने वाली सड़क पर बहुत ऊं चा खड़ा ब्रेकर बनाया गया है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीर भी गिर जाते हैं। मोटर चालित वाहनों को काफी परेशानी होती है। छोटी बलहा से एसएच 95 सड़क पर चढ़ने में ब्रेकर काफी दिक्कत देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.