नई दिल्ली, मार्च 30 -- Small Savings Scheme Interest Rate: अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा से पहले निवेशकों की नजरें सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं। खासतौर पर सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और किसान विकास पत्र (केवीपी) जैसी योजनाएं लंबे समय से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में लोकप्रिय रही हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह का बदलाव आम निवेशकों के लिए अहम माना जाता है।क्या है डिटेल सरकार इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही में करती है। इस सूची में आरडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), केवीपी, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) जैसी योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, 31 दिसंबर 2025 को जारी ताजा अधिसूचना में आर्थिक मामलों के विभाग ने जनवरी-...