छोटी नाव में खेलते समय किशोर डूबा, मौत
फतेहपुर, जून 17 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर मजरे गढ़ा गांव में अपने बुआ के गांव आया 12 वर्षीय किशोर बुधवार सुबह यमुना में नाव से खेलते समय अचानक यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन डूबे किशोर को नदी निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांदा के कमासिन थाना के अमलोखर गांव निवासी लालमनी यादव का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस यादव उर्फ छोटू मंगलवार को अपने बाबा कल्लू यादव के साथ अपने बुआ के गांव किशनपुर थाना के गिरधरपुर गढा गांव आया था। बुधवार को प्रिंस अपने साथियों के साथ यमुना किनारे नहाने गया था। तभी मछली पकड़ने वाली छोटी नाव में बैठकर तीन-चार दोस्तों के साथ खेलने लगा। नाव गहरे पानी में चली गई तो डर बस प्रिंस नाव से कूद गया और गहरे पानी में चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.