बगहा, मार्च 28 -- नरकटियागंज प्रखंड के पूर्वी हिस्से में स्थित गोखुला उप वितरणी नहर किसानों के लिए अभिशाप बन गई है। करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए निर्मित यह नहर चनपटिया सेंटर से बेलवनिया तक जाती है। नरकटियागंज प्रखंड की कुकुरा, केसरिया, रखही चम्पापुर, गोखुला व भेड़िहरवा पंचायतों के खेतों की सिंचाई इस नहर से होती थी। यह नहर वर्ष 1986 में भीषण बाढ़ में टूट गई थी। उक्त बाढ़ में नहर के दोनों किनारे जगह जगह टूट गए किंतु आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस उप वितरणी में चम्पापुर के समीप निर्मित सायफन बाढ़ में ध्वस्त हो गया। आज तक सायफन को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ध्वस्त सायफन की जगह एक ह्यूपाइप लगा दिया गया है, जो अक्सर जाम हो जाता है और उप वितरणी के टूटे किनारों से पानी खेतों में फैल जाता ...