हरिद्वार, अप्रैल 6 -- कृष्णा नगर स्थित छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो होने से पानी सड़क और कॉलोनी में घुस गया है। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किल होने लगी। प्रत्येक वर्ष गर्मियां शुरू होते ही इस प्रकार की समस्या शुरू हो जाती है। पानी ओवरफ्लो होने से सड़क पर एकत्र हो जाता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होती है। इसके साथ ही नालियों में रेत भी जमा हो जाती है। स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, लोकेश, हरि आदि ने बताया कि पानी ओवरफ्लो होने पर सिंचाई विभाग को सूचित करना पड़ता है जिसके बाद पानी की मात्रा कम की जाती है। ओवरफ्लो होने पर नहर किनारे दीवार भी बनाई गई थी लेकिन उसके बाद भी पानी सड़क पर आ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.