हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। कृष्णा नगर में स्थित छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गुरुवार देर रात हड़कंप मच गया। अचानक जलस्तर बढ़ने से नहर का पानी किनारों से बाहर निकलकर कॉलोनी की गलियों और घरों में घुस गया। कई घरों में पानी भर जाने से घरेलू सामान खराब हो गया। गीता शर्मा ने बताया कि उनके कमरे में पानी घुसने से मैट और अन्य सामान भीग गया, वहीं बाथरूम और गैलरी में पानी भरने से वहां रखा सामान भी खराब हो गया। स्थानीय निवासियों लोकेश कोहली, संजीव शर्मा और अनिल कुमार के अनुसार, पहले भी नहर ओवरफ्लो होती रही है, लेकिन इस बार पानी का स्तर इतना अधिक था कि स्थिति गंभीर हो गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नहर का पानी घुसने से घरों में रखा सामान हुआ खराब विनय शर्मा ने बताया कि उनका घर नहर से करीब 200 मीटर दूर है, इसके बावजूद उनकी गली तक पा...