हरदोई, मई 16 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, गंगा समिति व पौधरोपण समिति बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करें। इसमें जल संरक्षण के लिए छोटी नदियों की हालत संवारने पर विचार मंथन किया गया। उन्होंने समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनपद स्थित कूड़े कचरे का निस्तारण उचित व्यवस्था के साथ करते हुए डोर-टू-डोर वेस्ट का कलेक्शन करें। इसके बाद दिए गए नियमों के अनुसार मैनेजमेंट करें। ताकि कूड़े का स्थायी समाधान हो सकें। यह भी पढ़ें- नदी, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फेंकें उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से प्रदूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न होन...