एटा, फरवरी 18 -- एटा, छोटी नदियों के पुनरोद्धार संरक्षण एवं कायाकल्प को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विकास भवन में बैठक हुई। जनपद की लघु नदियों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। बुधवार को बैठक करते हुए सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि मंडल स्तर पर प्रेषित की जाने वाली कार्ययोजना में अपने-अपने विभाग की स्पष्ट भूमिका निर्धारित करते हुए ठोस, व्यवहारिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। छोटी नदियों का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नमामि गंगे परियोजना के तहत डीपीओ आर्यन गौड़ की ओर से पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से काक नदी की वर्तमान स्थिति, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.