लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा अहम कदम उठाया गया है। छोटी दुर्गा मंदिर से बड़ी दुर्गा मंदिर तक के पूरे मार्ग को नो बेंडिंग जोन और नो पार्किंग जोन घोषित करते हुए इस क्षेत्र में सख्ती से अवैध पार्किंग और ठेला लगाने पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में नगर परिषद पदाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में बुधवार को नगर परिषद की टीम ने संबंधित मार्ग पर कई स्थानों पर लोहे के पाइप गाड़कर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए। इस दौरान कर्मियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेला चालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब वेंडिंग जोन नहीं है और यहां किसी भी प्रकार का ठेला, गुमटी या अव...