प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। शराब की ऐसी दुकानें जिनका लाइसेंस शुल्क कम है, उन पर आवेदन से खूब कमाई हुई है। अब टिकर की दुकान का उठान दो लाख पांच हजार में हुआ, लेकिन इस दुकान के लिए आए 65 आवेदनों से ही 32 लाख 50 हजार की आय हो गई क्योंकि आबकारी विभाग एक आवेदन के 50 हजार रुपये जमा कराता है। जिसकी वापसी नहीं होती है। ऐसे ही 18 लाख 1800 रुपये में उठने वाली संसारपुर की देसी शराब की दुकान के लिए कुल 71 आवेदन आए, जिससे 35 लाख 50 हजार रुपये की आमदनी हुई। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि छोटी दुकानों पर कमाई की लालसा में लोग अधिक आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.