गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दिनों में त्वचा से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। त्वचा पर लगातार खुजली, लालिमा या कोई संक्रमण दिखाई दे तो स्वयं उपचार करने के बजाय किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें क्योंकि स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ जीवन की पहचान है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को यह जानकारी रिम्स रांची के डर्मिटोलॉजिस्ट डॉ अमन केशरी ने दी। वह जयराम मेडिकल हॉल में शुक्रवार और शनिवार छोड़कर प्रतिदिन मरीजों का इलाज करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केवल हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी त्वचा जो कि शरीर का सबसे बड़ा अंग है वो भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। गर्मियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ जाती हैं, इसलि...