छोटी-छोटी बातों को लेकर हुड़दंग नहीं हो वरना, सीएम योगी ने कावड़ियों को चेताया
शामली, जुलाई 17 -- कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाले हुड़दंग और बवाल को लेकर सीएम योगी ने शुक्रवार को कैराना से कांवड़ियों को चेताते हुए कहा कि इसका फायदा विरोधी उठाते हैं। हमें धैर्य और अनुशासन का पालन करना है। सीएम योगी ने कहा कि आज शानदार कांवड़ यात्रा चल रही है। सरकार उनके सेवा में खड़ी रहती है। कांवड़ियों से कहा कि हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी और भोले शंकर के भक्त हैं। हम सब याद रखेंगे कि राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की समरसता व जीवंतता हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। जीवन में धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी बातों को लेकर हुड़दंगई नहीं होनी चाहिए वरना विरोधी इसे नोट करके रखेंगे और फिर कांवड़ यात्रा को पहले की तरह प्रतिबंधित करने के लिए अलग अलग माध्यमों से दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। शामली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.