मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता आईजी आरपी सिंह ने शनिवार को कार्यालय में परिक्षेत्र के तीनों जिले के एसपी की बैठक ली। आगामी होली, रमजान, शब-ए-बरात, ईद को सकुशल संपन्न कराने और कानून, शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। कहाकि प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्रवाई करें। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की निगरानी, अफवाह एवं भ्रामक व झूठे संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिं...