लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- छोटी-छोटी घटनाओं पर भी लापरवाही नहीं, सीएम योगी की डीएम-एसपी को चेतावनीमुख्यमंत्री की जनता दर्शन में मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्रों को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोग मामूली घटनाओं को बड़ा बनाना चाहते हैं। ऐसे में जिलों में हर छोटी से छोटी घटना पर डीएम व एसपी स्वयं नजर रखें। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई कर मामलों का पटाक्षेप कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-छोटी घटनाओं में भी उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।सीएम की पीड़ितों से बातचीत मुख्यमंत्री 'जनता दर्शन' में कुर्सियों प...